" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

संदिग्ध परिस्थित में बन्द कमरे में मिला बुजुर्ग का शव, हत्या का आरोप

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। वर्षों से अपने मकान में अकेले रह रहे बुर्जुग की बीती रात संदिग्ध परस्थिति में मौत हो गई। उनका शव कमरे में गमछे से फंदा लगा हुआ मिला। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं है तथा ग्रामीणों ने हत्या किये जाने की आशंका जताई है। उधर पुलिस का कहना है कि मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। सभी बिंदुओं के दृष्टिगत जांचोपरान्त कार्रवाई की जायेगी। जानकारी अनुसार कस्बा के मौहल्ला मीणा ठाकुरान निवासी तिलक सिंह की पत्नी की करीब 28 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी तथा वह अपनी पुत्री के साथ रह कर गुजर बसर कर रहे थे लेकिन कुछ साल बाद उनकी पुत्री की भी संदिग्ध परस्थिति में मौत हो गई। तब से तिलक अपने घर में अकेले रह कर अपनी खेती का कार्य कर गुजारा कर रहे थे। बताया जाता है कि सोमवार रात उनकी संदिग्ध परस्थिति में मौत हो गई। मंगलवार सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने दरवाजा खुला एवं समान तितर-वितर देखा तो इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। मौके पर पहंुचे लोगों ने देखा की कमरे में वह मृत पड़े हैं और गले में गमछे से फंदा लगा है। ग्रामीणों ने बुजुर्ग की हत्या किये जाने की आशंका जताई है। कहीं सम्पत्ति तो नहीं मौत का कारणः- वैसे तो बुर्जुग अभी संदिग्ध लग रही है बगैर जांच कुछ कह पाना सम्ंभव नहीं है लेकिन मृतक के कोई संतान नहीं होना तथा लाखों की जायदाद थी। चंद दिन पूर्व मृतक ने करीब 12 लाख रूपये की जमीन भी बेची थी। ग्रामीणों के मुताबिक उक्त की किसी से रंजिश नहीं थी तथा अति मिलनसार व्यवहार था। समस्त पहलुओं के देखते हुए लगता है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि बुर्जुग की सम्पत्ति ही उसकी मौत का कारण बनी हो।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>