ग्रेटर नोएडा,28 जनवरी। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जे.पी.पब्लिक स्कूल,ग्रेटर नोएडा खेल दिवस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी कोच अर्जुन सिंह की शामिल हुए। जे.पी. पब्लिक के प्रबंधक एम. पी. शर्मा, शिक्षा निर्देशिका मनिका गौड, विद्यालय की प्रधानाचार्या मीता भंडूला ने सभी अथितिगणों का स्वागत करते हुए मुख्य अथिति के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मीता भंडूला ने अथिति गणों के साथ ध्वजारोहण करते हुए नन्हें मुन्ने छात्र-छात्राओं में देश भक्ति का भाव जाग्रत करते हुए उन्हे प्रोत्साहित किया। भारतीय संस्कृति व सभ्यता को ध्यान में रखते हुए कक्षा दो के छात्र छात्राओं ने योगासन का बेहतरीन प्रदर्शन किया। भिन्न भिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से कक्षा एक, केजी, नर्सरी व प्री नर्सरी के मासूम बच्चों ने मनमोहक ड्रिल का प्रदर्शन भी किया। ऐरोबिक्स के साथ विभिन्न प्रकार के व्यायामों का प्रदर्शन करते हुए नन्हे मुन्हे प्रतिभागियों ने दौड़ प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। मुख्य अथिति ने सभी नन्हे मुन्हे छात्रों को उनके मानसिक मनोबल को बढ़ावा देते हुए प्रमाण-पत्र व पदकों से नवाज़ा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों ने खेल दिवस का आन्नद लिया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…