ग्रेटर नोएडा,28 जनवरी। एस्टर कॉलेज ऑफ एजूकेशन में बीएड पाठ्यक्रम के तहत छात्र-अध्यापकों के अन्दर कौशल उन्नयन के तहत पॉट डेकोरेशन की क्रियाविधि का आयोजन किया गया। इस क्रियाविधि का उद्देश्य छात्र-अध्यापकों के सर्वांगीण विकास करना था, जिससे उनके अन्दर सौन्दर्य की अनुभूति, समुह में कार्य करने की भावना का विकास, सौन्दर्य एवं उपयोगिता में सामजस्य का विकास किया जा सके। जिससे वो अपनी शिक्षक की भूमिका के निर्वहन में सौन्दर्य, भावानुभूति, वास्तविकता, सौहार्द करूणा, प्रेम जैसे मानवीय मूल्यों को धारण करते हुए विद्यार्थियों के रूप में सफल, सक्षम, प्रभावी नागरिक का निर्माण कर सके। इस क्रियाविधि में समस्त बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़-चढ़कर पूरे मनोयोग से भागीदारी की एवं पूरे कौशल से गतिविधि को सम्पन्न किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सीमा शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा तैयार की गई वस्तुओं की प्रशंसा करके उनके मनोबल को बढ़ाया। इस गतिविधि की संचालिकाए अर्चना सिंह एवं प्रतिमा श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में प्रशिक्षणार्थियों ने इस गतिविधि को सम्पन्न किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्द्धन किया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…