" data-ad-slot="">

भविष्य में लेज़र किरणों का होगा उपयोग 6-जी की स्पी़ड होगी सौ गुना तेज

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में एक्सपर्ट लेक्चर व कार्यशाला का हुआ आयोजन  

ग्रेटर नोएडा,28 जनवरी। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ आईसीटी में वियतनाम के डूएटान विश्वविद्यालय से पहुंचे प्रो. आनंद नायर ने 6-जी वायरलेस कम्युनिकेशन पर व्याख्यान दिया। डॉ. नायर ने विश्व  में हो रही अत्याधुनिक शोधों व आविष्कारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि तकीनीकी आधुनिकरण के क्षेत्र में ताइवान  विश्व का अग्रणी देश है। मोबाइल कम्युनिकेशन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि भविष्य में रेडियो फ्रीक्वेंसी पर नहीं बल्कि लेज़र किरणों का उपयोग एन्टीना द्वारा किया जायेगा, ऐसा होने पर 6-जी वायरलेस नेटवर्क में डाटा ट्रांसफर की गति आज की अपेक्षा सौ गुनी बढ़ जाएगी। उन्होने बताया की 5-जी व 6-जी सिस्टम आने से मोबाइल की बैटरी कई घंटों तक चलेगी, जिससे मोबाइल के जल्द डिस्चार्ज होने वाली समस्या से बचा जा सकता है। इससे पूर्व पायथन प्रोग्रामिंग पर कार्यशाला भी हुई, जिसमे “डी यू कैट” की टीम द्वारा जीबीयू में 4 घंटे की कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। डीयू कैट से आये अश्विनी व आदित्य त्रिपाठी ने पायथन भाषा का ज्ञान कराया। आयोजन के कन्वेनर व कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप तोमर ने इस सफल आयोजन के बाद बताया कि इस तरह के आयोजन स्कूल ऑफ़ आईसीटी में होते रहेंगे जिससे कंप्यूटर साइंस, आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स के विद्यार्थियों को विशेष लाभ होगा। कार्यक्रम में स्कूल ऑफ़ आईसीटी के डॉ. अरुण सोलंकी, डॉ. संदीप शर्मा समेत कई शिक्षकों, शोधविद्यार्थियों समेत लगभग 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>