ग्रेटर नोएडा,28 जनवरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पंकज मलिक के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल कल जेवर एयरपोर्ट में किसानों और पुलिस प्रशासन के बीच हुए विवाद के विषय में जिलाधिकारी गौतमबुदनगर से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू प्रदेश सचिव मनिंदर सूद, जिलाअध्यक्ष मनोज चौधरी, शहर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, जिला बुलंदशहर अध्यक्ष टुककीमल, अजित दौला, योगेश तलान मौजूद रहे। पंकज मलिक ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हमारी मांग है कि किसानों पर दर्ज मुकदमें वापस हो। जिन किसानों ने उचित मुआवजा ना मिलने की वजह से जमीन पर कब्जा नहीं दिया है, उन किसानों से बातचीत कर उनकी मांग पूरी करें। पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों के साथ बिना वजह उत्पीड़न और अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। इस मौके पर रामकुमार खबर, नवीन नागर, कपिल भाटी, प्रमोद शर्मा, रिजवान आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…