" data-ad-slot="">

जेपी पब्लिक स्कूल सीबीएसई नेशनल बैडमिन्टन में स्वर्ण पदक के साथ बना चैम्पियन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप वाराणसी के लिए बच्चों ने किया क्वालीफाई

ग्रेटर नोएडा,8 दिसम्बर। सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की छात्राओं ने क्लीन स्विप करते हुए सभी वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सीबीएसई बैडमिंटन जोनल प्रतियोगिता में बालक व बालिका दोनों वर्ग में स्वर्ण पदक के साथ जेपी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप सनबीम स्कूल वाराणसी के लिए क्वालीफाई किया। सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की छात्राओं ने क्लीन स्वैप करते हुए टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक इंडिविजुअल चैंपियनशिप स्वर्ण पदक मिक्स डबल्स में स्वर्ण पदक प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम किया। गार्गी सिंह कक्षा सातवीं की छात्रा में ने व्यक्तिगत व टीम चैंपियनशिप दोनों में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सौम्या देहरान ने टीम चैंपियनशिप व मिक्स डबल दोनों में स्वर्ण पदक जीता। 26 जोनल विजेताओं के बीच हुई, इस प्रतियोगिता में जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की टीम लीग टूर्नामेंट व नॉक आउट दोनों में ही टॉप पर रही। अभी तक का सबसे अच्छा रिजल्ट देते हुए जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की छात्राओं ने शहर व जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है। इस अवसर पर जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की प्रधानाचार्य मीता भंडुला ने खिलाड़ियों व उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि हम अपने छात्रों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जेपी ग्रुप एजुकेशन रिंग की एजुकेशन डायरेक्टर मनिका गौंड व स्कूल प्रबंधक एमपी शर्मा ने खिलाड़ी छात्राओं के खिलाड़ी छात्राओं के लिए समय-समय पर एकेडमिक सपोर्ट व सपोर्ट स्कॉलरशिप जैसी सुविधाएं दी जिससे खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा रहे। जेपी ग्रुप एजुकेशन डायरेक्टर ने खेल विभाग अध्यक्ष नीरज सिंह की सराहना करते हुए कहा यह ना सिर्फ स्कूल अपितु संपूर्ण जिले के लिए गर्व का विषय है की जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर अति उत्तम प्रदर्शन कर रही हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>