" data-ad-slot="">

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,8 दिसम्बर। सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था भारत के सौजन्य से शिक्षा संस्कार सेवा संघ ने ग्रेटर नोएडा के जय शंकर मैमोरियल पब्लिक स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में समसामयिक विषयों से संबन्धित प्रश्न पूछे गये। इस अवसर पर महिला उन्नति संस्था के संस्थापक डा. राहुल वर्मा ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ साथ समसामयिक विषयों की जानकरी उपलब्ध कराने का उचित माध्यम है, इससे बच्चे को भविष्य में आने वाली चुनौतियों से अभ्यस्त होने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर शिक्षा संस्कार सेवा संघ के महासचिव कपिल शर्मा ने बताया कि संगठन को गठित करने का उद्देश्य शिक्षा में गुणवत्ता लाने के साथ साथ बच्चों को भविष्य के लिये तैयार करना है उन्होंने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 18 स्कूलों के लगभग 200 छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार संयुक्त रूप से आधारशिला पब्लिक स्कूल के राघव झा और पी. डी. मैमोरियल पब्लिक स्कूल के ध्रुव कुमार द्वितीय पुरस्कार पंडित सालगराम इंटर कालेज के छात्र दीपांशु और तृतीय पुरस्कार महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के कृष चौबे ने हासिल किया । इस अवसर पर अनिल भाटी, नरेश वर्मा,  सरिता वर्मा , देवेंद्र चंदीला, शिवकुमार शर्मा , जागेश कुमार,  ओमदत्त शर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>