-पुलिस व प्रशासन बेजुबानों के संरक्षण के लिए बने कानून का नहीं कराते पालन
-जिले में अवैध रुप से बेजुबान जानवरों का हो रहा है कारोबार
ग्रेटर नोएडा,8 दिसम्बर। पीपुल फॉर एनिमल्स की संस्थापक ने जिले को रैबीज फ्री बनाने के लिए जल्द ही अभियान शुरू किया। जिले के 250 कुत्तों की नसबंदी कराई जाएगी। साथ ही पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को भी पशुओं पर होने वाले अत्याचारों की जानकारी दी जाएगी। पीपुल्स फॉर एनिमल्स की संस्थापक कावेरी राणा ने बताया कि उनकी संस्था पशुओं के लिए काम करती है। क्योंकि पशु बेजुबान होता है। इसलिए लोगों की जिम्मेदारी है कि वह इन पर अत्याचार नहीं करें। उन्होंने बताया कि जिले में बिना लाइसेंस के ही कुत्तों को बिक्री करने का अवैध कारोबार चल रहा है। पिछले दिनों उन्होंने एक रेस्कयू के माध्यम से एक कोठी में बंद ब्रीडिंग में काम आने कुत्तों को मुक्त कराया था। उन्होंने बताया कि अब संस्था जिले को रैबीज फ्री बनाने के लिए काम करेगी। इसके लिए पहले चरण में 250 कुत्तों की नसबंदी कराई जाएगी। इसके अलावा पुलिस प्रशासन को भी इस समस्या में संस्था का साथ देना चाहिए। क्योंकि संस्था कई बार पशुओं को भूसे की तरह ले जाने वाले वाहनों को पकड़ चुकी है। लेकिन पुलिस इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रशासन को बीडिंग जोन बनाना चाहिए। एसपीसीए की सदस्य रचना ने बताया कि पीपुल्स फॉर एनिमल्स संस्था पशुओं को बचाने के लिए बहुत शानदार काम कर रही है। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को पशुओं पर होने वाले अत्याचारों के बारे में उनके माध्यम से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दनकौर क्षेत्र के नवादा निवासी रघुराज सिंह ने संस्था को निःशुल्क जमीनी दिया है ताकि बीमार व घायल पशुओं का इलाज किया जा सके। इस दौरान संस्था की मैनेजिंग डायरेक्टर यश, रचना जोशी, एडवोकेट विशाल गौतम, सोफी, डा.बिका और डा.ऐना, एडवोकेट सीपी गौतम के साथ संस्था के कई लोग मौजूद रही।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…