ग्रेटर नोएडा,29 सितम्बर। जेवर के पास बनने वाले नोएडा इंटरनेशन ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का नाम गुर्जर सम्राट मिहिर भोज रखने की मांग तेज लगातार की जा रही है। मिहिर सेना ने इससे संबंधित पत्र केंद्र व प्रदेश सरकार को भेजा है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया। मिहिर सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी का कहना है कि जिले की जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जेवर एयरपोर्ट का नाम गुर्जर सम्राट मिहिर भोज रखा जाए। इससे गुर्जर सम्राट मिहिर भोज का सम्मान बढ़ेगा। उनका कहना है कि इस मांग को लगातार उठाया जा रहा है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर क्षेत्र के लोगों की आवाज को उन तक पहुंचाना का काम किया जाएगा। बता दें कि स्थानीय प्रतिनिधियों के माध्यम से इस मांग को पहला भी उठाया जा चुका है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष चमन सिंह नागर, प्रदेश महासचिव बलराज सिंह बैसोया, जिलाध्यक्ष चौधरी सतवीर गुर्जर, एडवोकेट ऋतुराज सिंह भाटी आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…