" data-ad-slot="">

जीबीयू के कुलपति ने एनएसएस स्वर्ण जयंती महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया उद्घाटन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,29 सितम्बर। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वर्ण जयंती महोत्सव के तीसरे चरण में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के अंतर्गत “सांस्कृतिक संध्या” का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। स्थापना दिवस पर आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या के आरंभ में सभी अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक श्रोती किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत “उठें समाज के लिए” कि प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम आरम्भ हुआ। इस सांस्कृतिक संध्या में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक छठा को बहुत ही मनोरम ढंग से प्रस्तुत किया गया जिसमें हमारी संस्कृति के वीर आल्हा और उदल की गाथा, राई लोकनृत्य की मनोहारी प्रस्तुति, ब्रज की होली और फ़ाग की रंग बिरंगी प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। युवाओं के आकर्षण का मुख्य केन्द्र प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित चेतन जोशी रहें। तो एक तरफ़ गांधीजी के प्रसिद्ध भजन “वैष्णव जन” ने एक बार पुनः सभी को उनके बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। एनएसएस जीबीयू के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुशील कुमार ने कुलपति का परिचय कराया। अपने उद्घाटन भाषण में कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने जो मानव सेवा के लिए अपना समय दिया हैं वह देश सेवा का महत्वपूर्ण कार्य हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के वृक्षारोपण कार्यक्रम की विशेष रूप से सराहना की साथ ही जैविक विविधता को बनाए रखने के लिए हम सब का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रो. दिनेश शर्मा कुलपति उ. ता. यूनिवर्सिटी, वारडोली सुरत एवं डॉ. सौरभ लखनपाल डायरेक्टर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फ़ग़बारा पंजाब से शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस उत्तर प्रदेश के राज्य सम्पर्क अधिकारी डॉ. अंशुमाली शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस स्वर्ण जयन्ती कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्यों डॉ. प्रकाश चौधरी जी एम.एम.एच कालेज ग़ाज़ियाबाद के साथ बड़ी संख्या में समूचे उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम समन्वयक, कार्यक्रम अधिकारी और स्वयंसेवक के साथ गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुशील कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रकाश चंद्र दिलारे, डॉ. नागेन्द्र सिंह, डॉ. भावना जोशी, डॉ. प्रियंका सिंह और डॉ. समर रक्शिन के साथ अनेक स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएँ शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ बाला लाखेंद्र कार्यक्रम समन्वयक, एन.एस.एस. बी.एच.यु. वाराणसी ने किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>