" data-ad-slot="">
Categories: HOME

गलगोटिया विवि में आयोजित हुआ पांचवां दीक्षांत समारोह, विद्यार्थियों को उपाधि देकर किया गया सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,28 सितम्बर। गलगोटिया विश्वविद्यालय के पांचवे दीक्षांत समारोह का भव्य रूप से ऑन लाइन आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आईआईटी दिल्ली के निदेशक डॉक्टर वी रामगोपाल राव, रैनवे पावर के अध्यक्ष सुमंत सिन्हा शामिल हुए। स्नातक समारोह के दौरान पंकज सिंह उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी एवं कोवेंट्री विश्वविद्यालय यू.के. के प्रोफ़ेसर कैविन वारविक विशेष रूप से उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह में सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम की रूप रेखा पर संबोधन करते हुए कुलपति ने कार्यक्रम को आरंभ किया गया। सभी मुख्य अतिथियों को कुलाधिपति सुनील गलगोटिया ने मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। कुलपति डॉक्टर प्रीति बजाज ने अपने संबोधन में सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम अपने छात्रों को शैक्षिक विकास के साथ साथ सामाजिक एवं व्यावहारिक विकास भी प्रदान करते हैं। साथ ही साथ भारत सरकार सरकार से जुड़े हुए अनेकों कार्यक्रमों जैसे बालिका सुरक्षा, कवच, जेंडर इश्यू, स्वच्छ भारत अभियान, इंटरनेशनल यूथ फ़ेस्टिवल डेए योगाए फ़िट इंडिया मोमेंटए खेलो इंडिया, एड्स जागरुकता कार्यक्रम आदि कार्यक्रमों से छात्रों को अवगत कराते हैं तथा गलगोटियाज विश्वविद्यालय के अनेकों छात्र हिस्सा लेकर जागरुकता कार्यक्रम चलाते हैं।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिये दृढ आत्म विश्वास की महत्ती आवश्यकता है। आज से आपको जीवन के नये रास्ते पर आदे बढना है।

पंकज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति का अवलंबन करते हुए दुनिया में अपने देश का नाम रोशन करना है। चॉसलर सुनील गलगोटिया ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम आपके उज्ज्वल भविष्य की की कामना करते हैं।

सीईओ ध्रुव गलगोटिया ने विद्यार्थियों से कहा कि विश्व पटल पर आपको देश का नाम रोशन करना है और ये आपके कठिन परिश्रम से ही सम्भव है।
वर्ष 2019 के लिए दीक्षांत समारोह में डिप्लोमा के आठ प्रोग्राम के लिए 190 छात्र इंटिग्रेटेड प्रोग्राम के तीन छात्र स्नातकोत्तर के 555 छात्र पीएचडी के पाँच छात्र 2489 स्नातक सहित कुल 3271 छात्र छात्राओं को उपाधि से सम्मानित किया गया। जिनमें 70 छात्र स्वर्ण 54 छात्र रजत 33 छात्र कांस्य पदक से सम्मानित किए गए। वर्ष 2020 के लिए एक सर्टिफ़िकेट कोर्स 267 डिप्लोमा, 637 स्नातकोत्तर, 2691 स्नातक सहित 3305 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिनमें 71 स्वर्ण 51 रजत 31 कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
चांसलर ट्रॉफ़ी 2019 कंप्यूटर साइंस के अज़ीन कुद्दीन तथा स्कूल ऑफ़ एजुकेशन की जूली कोसी को प्रदान की गई। वर्ष 2020 के लिए कंप्यूटर साइंस के शौर्य चौहान और क्लीनिकल रिसर्च की श्वेता गुप्ता को चुना गया। स्नातक समारोह में बालीवुड सिंगर शंकर महादेवन, शान, कैलाश खेर, शिवानी कश्यप और क्रिकेटर जोंटी कोड्स ने ऑन लाइन सम्मिलित होकर सभी छात्रों को बंधाई दी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>