ग्रेटर नोएडा,28 सितम्बर। दिल्ली मुम्बई औद्योगिक कोरिडोर (डीएमआईसी) से प्रभावित किसानों ने मांगे नए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के सभी लाभ गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी पहुंच कर एसआई कमेटी से मुलाकात की। दिल्ली मुंबई औद्योगिक कार्य डोर डीएमआईसी से प्रभावित चिटहरा कठेड़ा पल्ला पाली एवं बोड़ाकी गांव के किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को डीएमआईसी परियोजना हेतु जमीन लिए जाने के लिए गठित सामाजिक प्रभाव का आकलन अर्थात एसआईए कमेटी के प्रमुख डॉक्टर ओम प्रकाश से जीबीयू के कैंपस में मुलाकात की। किसानों ने नए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के सभी लाभ दिए जाने की मांग के अनुसार रिपोर्ट तैयार किए जाने पर जोर दिया। एसआईए कमेटी की ओर से जीबीयू के प्रोफेसर डॉक्टर ओम प्रकाश ने भरोसा दिया कि अक्टूबर महीने में पांचो गांव का सर्वे किया जाएगा और खुली मीटिंग करके सभी किसानों के दावे सुने जाएंगे और प्रशासन की मध्यस्थता में रिपोर्ट तैयार करके सरकार को भेज दी जाएगी। किसानों ने नए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अनुसार बाजार दर का चार गुना मुआवजा, 20 प्रतिशत प्लाट किसानों के सभी बच्चों को रोजगार तथा भूमिहीन, गरीबों को भी पुनर्वास की व्यवस्था किए जाने और गांवों का विकास सेक्टरों की तर्ज पर किए जाने की मांग रखी। इस मौके पर जय जवान जय किसान मोर्चा के संयोजक सुनील फौजी एडवोकेट एवं कठेड़ा किसान संघर्ष समिति के संयोजक मनीष भाटी बीडीसी एवं पल्ला किसान संघर्ष समिति के राजू भाटी, छात्रनेता अंकित भाटी, रामवीर पाली व संजय भाटी बोड़ाकी आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…