जेवर। जेवर के गांव रोही में एयरपोर्ट की भूमि पर कब्जा लेने गई टीम पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 34 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। जेवर पुलिस ने गांव रोही में पुलिस व भूमि पर कब्जा लेने की टीम पर हमला करने वालों की धरपकड़ तेज करते हुए कई जगह दबिश दी। जिसके बाद पुलिस ने सोमवार की रात गांव दयानतपुर से एक आरोपी रवि शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पुलिस को देख गांव के एक स्कूल में छिपने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को देख दबोच लिया। जेवर पुलिस ने एयरपोर्ट किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजय प्रताप, रोहताश, रवि, रविन्द्र आदि 34 को नामजद किया है। वहीं पुलिस ने वीडियो फुटेज, फोटो आदि के आधार पर अज्ञात लोगों की भी तलाश शुरू कर दी है। बतादें की जेवर एयरपोर्ट के लिए सोमवार को जिला प्रशासन को गांव रोही में भूमि पर कब्जा लेना था। जिसके लिए जेवर एसडीएम, तहसीलदार आदि मौके पर पहुंचे और जमीन पर कब्जा लेना शुरू किया। वहीं जेवर एयरपोर्ट किसान संघर्ष समिति के कार्यकर्ता गांव रोही में धरना देने पहुंच गए और कब्जे का विरोध किया। इसी बीच जेवर पुलिस वहां पहुंची और धरना दे रहे किसानों को वहां से हटाने लगी। किसानों ने जब हटने से मना किया, तो पुलिस ने किसान नेता अजय प्रताप को जबरन हटा कर बस की ओर ले जाने लगी। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। जिसमे एसडीएम सहेत कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। साथ ही करीब 20 निजी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे।
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। केवी वर्ड स्कूल, डेल्टा-3 ग्रेटर द्वारा शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर…
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…
ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…