रबूपुरा। कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर अपनी मांगों को लेकर ग्रामीणों का धरना मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। धरनारतों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा मांगे पूरी नहीं होने तक विभाग के प्रति संर्घष जारी रखने की चेतावनी दी है। सोमवार शाम अधिकारियों का पुतला फूंकते हुए मंगलवार को उपकेंद्र पर तालाबंदी कर आपूर्ति ठप करने की घोषणा की गई थी। जिसे लेकर विभागीय अधिकारियों में कुछ अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि गनीमत रही कि धरना शांति पूर्ण रहा और इस दौरान दर्जनों पुरूष व महिलाएं मौजूद रहीं। गौरतलब है कि गत 15 जनवरी को बिजलेंस टीम ने गांव नगला केसरी में छापेमारी कर करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमें वापिसी एवं अन्य समस्या निस्तारण की मांगों को लेकर 24 जनवरी से विद्युत उपकेंद्र पर धरना दिया जा रहा है।
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…
ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…
खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…