" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

जोनल स्पोट्स फेस्ट के समापन पर खिलाड़ियों को किया सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स में जोनल स्तरीय तीन दिवसीय डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्टस फेस्ट के अन्तिम दिन प्रतिभागियों ने किया अपने हुनर का प्रदर्शन। जोनल कोआर्डिनेटर डॉ. एस. के. श्रीवास्तव ने बताया कि स्पोर्टस फेस्ट में में हुये खेलों में लम्बीकूद, पुरूष वर्ग में एक्यूरेटइन्स्टीट्यूट के छात्र सुबोध कुमार को प्रथम, जेएसएस के छात्र फरहान मजीद को द्वितीय तथा यूनाइटेड के छात्र मोहित कुमार तृतीय स्थान पर विजयी रहे। लम्बीकूद, महिला वर्ग में विश्वेश्वरैया की छात्रायें नितिका प्रथम एवं पिंकी द्वितीय स्थान तथा आईईसी की छात्रा अनन्या यादव तृतीय स्थान पर रही। ऊंचीकूद, पुरूष वर्ग में एनआईटी के छात्र सौरव कुमार को प्रथम एवं जेएसएस के छात्रो आनन्द कुमार यादव द्वितीय एवं फरहान मजीद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊॅचीकूद, महिला वर्ग में एपीजे की छात्रा अनन्या भारद्वाज को प्रथम,लाएड की छात्रा पूनम को द्वितीय एवं एनआईटी की छात्रा शुभी श्रीवास्तव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। शॉटपुट, पुरूष वर्ग में आईआईएलएम के छात्र प्रिन्स कुमार को प्रथम, आईटीएस के छात्र शील वर्धन को द्वितीय एवं जीएल बजाज के छात्र अमन दीप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। शॉटपुट, महिला वर्ग मे गालगोटिया की छात्रा दीपिका यादव को प्रथम एवं आईआईएलएम की छात्रायें चारू गौतम को द्वितीय एवं रितिका श्रीवास्तव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जैवेलिन, पुरूष वर्ग में लाएड के छात्र राजीव रंजन को प्रथम एनआईटी के छात्र रोहन कौशल को द्वितीय एवं यूनाइटेड के छात्र नितिश कुमार खारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जैवेलिन, महिला वर्ग में जेएसएस की छात्रा अंशिता सिंह ने प्रथम एवं एनआईटी की छात्रायें मानसी सिंह  ने द्वितीय एवं अपूर्वा शक्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो, पुरूष वर्ग में एनआईटी के छात्र मृणाल भारद्वाज को प्रथम,द्रोणाचार्य के छात्र मुनेन्दर प्रताप सिंह को द्वितीय एवं जीएलबजाज के छात्र अक्षय रावत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. आशीष सोती एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रभात राव ने खेल कूद प्रतिस्पर्धाओं में विजयी होने वाले सभी छात्र छात्राओं को मेडल , ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर संस्थान के रजिस्ट्रार प्रो. बी एल कौल ,विनोद कुमार, आर.बी. सिंह, मनोज कुमार यादव एवं सभी संस्थानों के स्पोर्टस कोआर्डिनेटर मौजूद रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>