रबूपुरा। कोतवाली पुलिस ने करीब दो माह पूर्व घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गुरूवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अनुसार गत जुलाई माह में गांव रूस्तमपुर निवासी हीरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका भाई नौरंग पुत्र हरिसिंह शाम के समय अपने घर पर बैठा हुआ था। तभी शराब के नशे में घुत गांव के ही चार युवकों ने घर में घुसकर गाली-गलौच शुरू कर दी तथा विरोध करने पर उस पर हमला करते हुए घायल कर दिया था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी तथा वारदात के समस्त आरोपी तभी से फरार चल रहे थे। सूचना पर गुरूवार को आरोपी राजेन्द्र व डिम्पल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…