रबूपुरा। कोरोना वायरस से बचाव एवं लोगों को सुरक्षित रखने की सुनिश्चित कवायद में मंगलवार को एसडीएम जेवर गुंजासिंह व एसीपी शरदचंद्र शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग व प्राधिकरण टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया तथा गांव की सीलिंग व लाॅकडाउन के सम्बंध में पुलिस को निर्देशित किया। साथ ही प्राधिकरण अधिकारियों को गांव में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू रूप से बनाये रखने के निर्देश दिये और समूचे गांव को सेनेटाइज कराया गया। गौरतलब है कि सोमवार को गांव जौनचाना में एक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गांव को अग्रिम आदेश तक सील कर दिया गया है।
वहीं सोमवार को जांच के लिए ले जाये गये अन्य 38 लोगों को ग्रेनो में क्वारंटीन किया गया है।
गांव में लगने लगे बैरिकेटः- क्षेत्र में कोरोना वायरस का संक्रमित मिलने के बाद आस-पास के गांवों में भय का माहौल है तथा ग्रामीण अपने गांव में बाहरी लोगों की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेट करने लगे हैं। मंगलवार को गांव मकसूदपुर, पचोकरा आदि गांव में बांस, बल्ली लगाकर ठेली, फेरी एवं अन्य लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…