" data-ad-slot="">

रबुपुरा क्षेत्र के जौनचाना गांव में पहुंचा कोरोना वायरस, मचा हड़कंप, गांव को किया गया सील

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

सुरक्षा के मद्देनजर सील किया गांव, पुलिस बल तैनात
रबूपुरा। क्षेत्र अंर्तगत गांव में सोमवार को एक कोरोना संक्रमित मिलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई है। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक टीम ने युवक को उपचार के लिए नोएडा भेज दिया तथा समूचे गांव को सील कर दिया गया है। साथ ही संक्रमित के परिजन व 2 दर्जन से अधिक अन्य ग्रामीणों को भी जांच के लिए भेजा गया है। जानकारी अनुसार गांव जौनचाना निवासी अमित पुत्र अमीचंद परिवार सहित गे्रनो में रहकर नौकरी करता है। जिसका 4 माह का आदित्य बच्चा बीमार था, जिसकी जिम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक का परिवार बच्चे के अंतिम संस्कार के लिए गांव आया तथा बाद में दो दिन लिए गांव में ठहर गया। ग्रामीणों ने उक्त से कोरोना संक्रमण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना कर दी। मौके पर पहुंची टीम ने अमित को जांच के लिए आइशोलसन सेंटर भेजा तो उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पाॅजेटिव मिली। जबकि मृतक किशोर व उसकी मां की जांच में संक्रमण रिपोर्ट निगेटिव बताई गई है।

जिसकी सूचना पाते ही स्थानीय प्रशासन में हडकम्प मच गया और आनन-फानन में अधिकारी गांव पहंुचे और अग्रिम कार्रवाई शुरू की गई। वहीं बताया जाता है कि दो दिन में ग्रामीणों को संक्रमित के संर्पक में आने व एहतियात के तौर पर 2 दर्जन से अधिक अन्य ग्रामीणों को भी जांच के लिए भेजा गया है तथा और कौन उसके संर्पक में आया था इसकी भी जांच की जा रही है। उपजिलाधिकारी गुंजा सिंह के मुताबिक दोपहर 2 बजे से समूचे गांव को सील कर दिया गया है तथा सील किये गये क्षेत्र में पूर्व में जारी किये गये वाहन पासों को निरस्त कर दिया गया है। डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि युवक शनिवार को अपने बच्चे को लेकर गांव आया था तथा अंतिम संस्कार के बाद गांव में रूक गया। शक होने पर ग्रामीणों ने मामले की पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद जांच में उक्त युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिसे आइसोलेशन सेंटर में क्वारंटींन करते हुए गांव सील किया गया है तथा पुलिस को लाॅकडाउन आदेशों का पालन करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>