" data-ad-slot="">

झुग्गियों में रहने वाले गरीबों को मानस अवलोकन संस्था ने बांटे कम्बल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा, 26 दिसम्बर। कड़ाके की ठंढ को देखते हुए  मानस अवलोकन संस्था ने ग्रेटर नोएडा के ग्रामीण इलाक़ों में जाकर गांव सिरसा खादर, दयानतपुर,जेवर प्रज्ञान स्कूल के पास झुग्गियों में, कलुपुरा, रामनेर आदि में भीषण शीत लहर को देखते हुए लगभग पचास हजार रुपये के कम्बल वितरण किए। मानस क्रान्ति पत्रिका के सम्पादक संजय विमल देव ने हमें बताया कि इस पुनीत कार्य में सहायता राशि प्रदान करने में ओमवीर सिंह ग्राम दयातनतपुर की अग्रणी भूमिका रही। आचार्य भूदत्त शास्त्री, संजीव सिंह, किशन भगत गाँव दयानतपुर आदि ने इस कार्य में अपना हाथ बांटा। कार्यक्रम में भगवत शर्मा ने विशेष सहयोग किया। संस्था के महासचिव हरिओम शास्त्री ने संस्था के निम्न उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानस अवलोकन संस्था पिछले 20  वर्षों से जन-कल्याण के लिये सामाजिक और धार्मिक दोनों ही क्षेत्रों में ग्रेटर नोएडा में ही नहीं बल्कि दूसरे प्रान्तों में भी अपनी एक अहंम भूमिका में कार्य कर रही है। संस्था ग़रीब विद्यार्थियों के लिये मद्द करती है। प्रतिभाओं को उकेरना और उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिये संस्था उनकी भरपूर सहायता कर रही है। संस्था का सपना ऐसे श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना है जो फिर से विश्व गुरु कहा जाने लगे। समाज के ताने-बाने को मज़बूत करने के लिये हमें जाति और संप्रदायों के बन्धनों से ऊपर उठकर आगे आने वाली पीढ़ियों के उज्जवल भविष्य के निर्माण की चिंता करनी होगी। अपनी सनातन संस्कृति को बचाने के लिये इस युवा पीढ़ी को सावधान करना ही होगा कि वो पाश्चात्य संस्कृति के दलदल ना फँस जाये। हमारी युवा पीढ़ी ही राष्ट्र की सच्ची धरोहर है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>