" data-ad-slot="">

टॉप-4 में पहुंची यूपी योद्धा की टीम

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

प्रो. कबड्डी सीजन-7

-तिमिल थलाइवाज को 42-22 से हराकर चौथे पायदान पर पहुंची यूपी की टीम

नई दिल्ली(संवाद एक्सप्रेस)। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में प्रो कबड्डी सीज़न के 100वें मैच में यूपी योद्धा ने तमिल थलाइवाज़ को 42-22 से हराते हुए अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। यूपी की इस जीत के हीरो रहे श्रीकांत जाधव (8 रेड प्वाइंट्स) और सुमित (हाई फ़ाइव के साथ 5 अंक)। जबकि तमिल की ओर से एक बार फिर राहुल चौधरी (5 रेड प्वाइंट्स) का न चलना हार का बड़ा कारण बना, तमिल आख़िरी बार 12 मैच पहले जीता था। हालांकि इस दौरान उन्हें दो बार टाई ज़रूर मिले हैं लेकिन जीत की तलाश अब तक जारी है। पहले हाफ़की शुरुआत तमिल थलाइवाज़ ने धमाकेदार अंदाज़ में की थी और लग रहा था कि यूपी पर तमिल का वार आज भारी पड़ेगा। राहुल चौधरी भी रंग में थे और अजीत कुमार भी अहम मौक़े पर प्वाइंट्स लाते हुए तमिल को बढ़त दिला चुके थे। लग रहा था कि हाफ़ टाइम तक तमिल एक अच्छी स्थिति में होगी, लेकिन पहला हाफ़ ख़त्म होने के ठीक पहले श्रीकांत जाधव ने 4 अंकों की सुपर रेड करते हुए मैच में यूपी को वापस ला दिया था और हाफ़ टाइम तक 13-14 के मामूली अंतर से ही पीछे थे। दूसरा हाफ़ पूरी तरह से बदल चुका था, जहां पहले हाफ़ में यूपी डामाडोल नज़र आ रहे थे, तो अब कहानी बदल चुकी थी। साढ़े 19 मिनट तक 5 अंकों से पीछे चल रही यूपी 28वें मिनट तक पहुंचते पहुंचते तमिल को दो बार ऑलआउट कर चुके थे और अब 26-16 से बढ़त के साथ 10 अंकों से आगे थे। यूपी यहीं नहीं रुकी योद्धा के युवा डिफ़ेंडर ने सीज़न का एक और हाई फ़ाइव करते हुए तमिल को तीसरी बार मैच में ऑलआउट कर दिया था और अब यूपी की बढ़त 35-18 की हो गई थी, जबकि अब सिर्फ़ 6 मिनटों का खेल बचा था यानी तमिल एक और हार की तरफ़ जा चुकी थी। जिसपर मुहर व्हिसल बजने के साथ ही लग गई, और यूपी ने मुक़ाबला 20 अंकों से जीत लिया। वीवो प्रो कबड्डी इतिहास में यूपी योद्धा की तमिल थलाइवाज़ पर ये 8 मैचों में तीसरी जीत है, इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच पिछले दो मैच टाई रहे थे। इस जीत के बाद अंक तालिका में 17 मैचों में 53 अंकों के साथ यूपी योद्धा अब चौथे पायदान पर आ गए हैं, तमिल थलाइवाज़ की एक और हार के साथ वह आख़िरी पायदान पर ही बने हुए हैं।

#VIVO Pro Kabaddi Season 7

#U.P.Yoddha at # Shree
Shiv Chhatrapati Sports Complex, Mahalunge, Balewadi, Pune.

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>