डग्गामार वाहनों से मिला छुटकारा, छह माह के बाद शुरू हुआ बसों का संचालन
रबूपुरा। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में ठप हुई रबूपुरा-बुलंदशहर निजी बस सेवा का करीब 6 माह बाद गुरूवार से संचालन शुरू किया गया है। अभी तक दैनिक यात्री डग्गामार वाहनों में मनमाना किराया देने को विवश थे, लेकिन बसों के संचालन के बाद उन्हें काफी राहत मिलेगी। बस यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह के मुताबिक वैश्विक कोरोना महामारी के चलते लाॅकडाउन होने के बाद रबूपुरा-बुलंदशहर मार्ग पर बसों का संचालन बंद कर दिया गया था जिससे करीब 6 महीने से बसों के पहिए जाम पड़े हुए थे। उधर बंद के दौरान आर्थिक तंगी का दंश झेल रहे बस मालिक टैक्स नहीं भर पा रहे थे तथा 5 माह का टैक्स मांफ करने की मांग की जा रही थी। परिवहन विभाग ने थोड़ी राहत देते हुए दो माह का टैक्स मांफ किया है और गुरूवार से मार्ग पर बसों का पुनः संचालन आरम्भ करते हुए फिलहाल 10 बसों को चलाया गया है। आने वाले दिनों में आवश्यकता अनुसार बसों के संलाचन में वृद्वि की जायेगी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…