" data-ad-slot="">

एनआईईटी में एंटीबॉयटिक प्रतिरोध- कारण एवं डिजिटल भारत में भविष्य की चुनौतियां

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,10 सितम्बर। एनआईइटी (फार्मेसी इंस्टिट्यूट) ने एआईसीइटी प्रायोजित ई-कांफ्रेंस “एंटीबॉयटिक प्रतिरोध: कारण एवं डिजिटल भारत में भविष्य की चुनौतियां” विषय पर आयोजित की गयी। फार्मेसी इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉक्टर अविजित मज़ूमदार ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं ड्रग प्रतिरोध के मुख्य कारणों पर प्रकाश डाला। डॉक्टर विनोद एम. कापसे, निदेशक, एनआईइटी एवं डॉक्टर प्रवीण सोनेजा, प्रबंध निदेशक, एनआईइटी ने भी सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। कॉन्फेरेन्स के आरंभिक सत्र में डॉक्टर शैलेन्द्र सर्राफ, उपाध्यक्ष, पीसीआई की गरिमामय उपस्थिति रही एवं उन्होंने कोरोना संक्रमण के संकट काल में एंटी बायोटिक दवाओं के लिए प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न होने से रोकने के लिए फार्मसिस्ट के योगदान को बताया एवं साथ में उम्मीद जताई की भारत सरकार इस बारे में आवश्यक निर्णय लेगी। इस बारे में उन्होंने प्राइवेट सेक्टर में संचालित शोध संस्थानों की सार्थकता को भी समझाया। डॉक्टर अतुल नासा, डिप्टी ड्रग कंट्रोलर, भारत सरकार ने भारत सरकार द्वारा एंटी बायोटिक दवाओं के लिए प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न होने से रोकने के लिए उठाये गए कदमों के बारे बताया एवं साथ ही में इस तरह की कांफ्रेंस के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत डॉक्टर विजय भल्ला ने एंटी बायोटिक प्रतिरोध पर फार्मसिस्ट का दृश्टिकोण विषय पर व्याख्यान दिया एवं विभिन्न प्रकार के संक्रमण को रोकने के लिए सामुदायिक फार्मासिस्ट की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम सभी को धन्यवाद के साथ संपन्न हुआ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

21 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>