ग्रेटर नोएडा,10 सितम्बर। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के नरेश गुप्ता (खिलौने वालों) के सहयोग से सफीपुर स्थित मोक्षधाम में पानी की व्यवस्था के लिये निर्माण कार्य कराया गया, जिसका शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. आलोक गुप्ता गुरुवार को मोक्षधाम, सफीपुर को समर्पित किया गया। उन्होंने क्लब द्वारा किये गये कार्य की प्रशंसा की व आगे भी इस प्रकार के कार्यो के लिये प्रेरित किया। पूर्व अध्यक्ष रो. सौरभ बंसल ने बताया कि मोक्षधाम में पानी की व्यवस्था दूर होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, जिसे संज्ञान में लेते हुए रोटरी क्लब ने नजदीक में ही निर्माण कराकर 11 पानी की टंकिंयों की व्यवस्था की है।
क्लब अध्यक्ष मुकुल गोयल ने बताया कि मोक्षधाम से वापस परी चौक जाते समय लोग भटक जाते थे और उन्हें या तो लंबा रास्ता तय करना पड़ता था या फिर विपरीत दिशा में पड़ता था। इस समस्या का समाधान करने के लिये क्लब द्वारा मोक्षधाम से परी चौक जाने वाले रास्ते पर दिशा सूचक भी लगवाये गये है। इस अवसर पर असिस्टेन्ट गवर्नर मनोज गर्ग, क्लब अध्यक्ष मुकुल गोयल, सरदार मंजीत सिंह, सौरभ बंसल, एम.पी. सिंह, विनोद कसाना के. के. शर्मा, कपिल गुप्ता, विनय गुप्ता, विजय शर्मा, अमित राठी, अमित गोयल रामलीला कमेटी के महासचिव विजेन्द्र आर्य, मूलचंद प्रधान आदि उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…