रबूपुरा। गुरूवार को क्षेत्र के गांव भाईपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोविड़ 19 जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगो की जांच की गई तथा जांच के दौरान एक महिला में कोरोना के लक्षण पाये गये। जिसे ग्रेनो के निजी अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी द्वारा लोगों से टीम का सहयोग करने की अपील की है। जानकारी अनुसार जेवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में गुरूवार को गांव भाईपुर ब्रहमनान में कोविड़ 19 की जांच के लिए शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 136 लोगों की एंटीजन किट से एवं 40 लोगों की आरटीपीसीआर द्वारा जांच की गई। डा0 पवन कुमार ने बताया कि एक ग्रामीण महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है जिसे ग्रेनों के शारदा अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। जांच टीम में टैक्नीशियन राजेन्द्र सिंह व धमेन्द्र कुमार द्वारा शिविर में आये समस्त लोगों की जांच की गई। डा0 पवन कुमार के मुताबिक वहीं जेवर स्वास्थ्य केंद्र पर भी कुछ लोगों की जांच की गई। जिसमें एक डूढेरा, एक गोपालगढ व दो जेवर निवासी लोग कोरोना पाॅजेटिव पाये गये हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया था परन्तु सभी से अनुरोध है कि स्वास्थ्य टीम का सहयोग करें ताकि आसानी से जांच सुनश्चित की जा सके।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…