नई दिल्ली। कोविड योद्धाओं की बहादुरी, प्रतिबद्धता और उत्साह की भावना को सम्मानित करने के लिए डालमिया भारत ग्रुप 14 अगस्त 2020 को शाम 6:15 बजे पद्म श्री कैलाश खेर एवं ग्रेमी पुरस्कार विजेता रिकी केज के साथ एक ऑनलाईन संगीत कार्यक्रम जज़्बा-ए-भारत का आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर महेन्द्र सिंही, एमडी एवं सीईओ, डालमिया सीमेन्ट (भारत) लिमिटेड ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि महामारी के खिलाफ़ देश की लड़ाई में योगदान देने वाले योद्धाओं को सम्मानित करने के लिए हम पद्म श्री कैलाश खेर और ग्रेमी पुरस्कार विजेता रिकी केज के साथ संगीत कार्यक्रम जज़्बा-ए-भारत का आयोजन कर रहे हैं। हमारे कोविड योद्धाओं के अटूट समर्पण को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उनकी प्रतिबद्धता प्रेरणादायी है और हम उनकी इस भावना एवं अथक प्रयासों को सलाम करते हैं।’ पद्मश्री कैलाश खेर ने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीनों में दुनिया ने जीवन और विचारों के नए तरीके अपनाए हैं। हमारी प्राथमिकताओं में बड़ा बदलाव आया है, जिसे आज हम ‘न्यू नॉर्मल’कहते हैं। आम लोग और कॉर्पोरेट्स कंधे से कंधा मिलाकर अपनी ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं और इस मुश्किल समय में एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। ऐसा ही एक संगठन है डालमिया भारत ग्रुप जिसने महामारी के दौरान देश के नागरिकों को सहयोग प्रदान करने के लिए निरंतर काम किया है। हमारे फ्रंटलाईन योद्धाओं को समर्पित इस संगीत संध्या- जज़्बा-ए-भारत के माध्यम से हम उन गुमनाम नायकों को सम्मानित करना चाहते हैं जो देश भर में महामारी के खिलाफ़ लड़ाई में अपना योगदान दे रहे हैं।’
जज़्बा-ए-भारत सही मायनों में एक संगीत संध्या होगी, क्योंकि संगीत जगत की सदाबहार धुनों के मालिक श्री उदित नारायण इस मंच के साथ जुड़ेंगे। उनके साथ उनके बेटे आदित्य नारायण भी होंगे, जिन्होंने बहुत कम उम्र में संगीत के क्षेत्र में अपना करियर शुरू किया और हर किसी का दिल जीतने में कामयाब रहे। प्रख्यात बहु-भाषी गायक बेनी दयाल जो हमेशा से अपने संगीत के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते रहें हैं और बहुत ही कम समय में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली जोनिता गांधी भी इस मंच के साथ जुड़ेंगी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…