" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

डीडी आरडब्ल्यूए ने आरडब्ल्यूए, बिजली, वैन्डर जोन मुद्दे को लेकर सीईओ ग्रेटर नोएडा से की मुलाकात

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,26 अगस्त।डिस्टिक डेवलपमेंट रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने  एन पी सिंह, अध्यक्ष डीडी आरडब्लूए की अध्यक्षता में ग्रेटर नोएडा के समस्याओं के समाधान हेतु नरेंद्र भूषण सीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मुलाकात की और अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखी व ग्रेटर नोएडा शहर की आरडब्ल्यूए के सशक्तिकरण व आरडब्लूए की मान्यता के विषय पर भी विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान उठाए गए प्रमुख मुद्दे इस प्रकार है:-

नंबर 1:-

ग्रेटर नोएडा शहर की समस्त आर डब्लूए को मानयता देने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें उन्होंने कहा प्राधिकरण आरडब्लूए को सशक्त पावर देने के साथ-साथ पूरा सपोर्ट करेगा और आरडब्ल्यू के साथ मिलकर काम करेंगे।

नंबर 2

नोएडा पावर कंपनी  लिमिटड की तानाशाही को रोकने के लिए सीईओ को मुख्यमंत्री के नाम पर एक ज्ञापन दिया, जिसमें एनपीसीएल इस शहर में सबसे ज्यादा बिजली के बिल ले रही हैं और जनता की बात भी नहीं सुनी जाती, जिसमें फिक्स  चार्ज, अतिरिक्त, सिक्योरिटी ड्यूटी, चार्ज आगे लगाकर जनता को लूटने का कार्य कर रही है।

नंबर 3

ग्रेटर नोएडा शहर में कहीं भी प्राधिकरण की तरफ से कोई गोल्फ क्लब या सीनियर सिटीजन क्लब नहीं है। शहर में एक जेपी गोल्फ क्लब है जिसके मेंबरशिप लेना आम जनता के बस में नहीं है व इतनी महंगी मेंबरशिप लेकर क्लब का लाभ उठाना जनता के की कैपेसिटी से बाहर है, इसलिए नोएडा की तरह ग्रेटर नोएडा में गोल्फ क्लब स्टेडियम में क्लब बनाकर को निवासियों को खेलकूद, खाना-पीना अन्य सुविधा  मिल सके।

नंबर 4

ग्रेटर नोएडा शहर  के निवासी कुत्तों की समस्या से परेशान है इस विषय पर  नरेंद्र भूषण ने कहा कि पालतू कुत्ते और आवारा कुत्तों का प्रबंधन का कार्य आरडब्लूए को के माध्यम से कराया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से कोशिश की जाएगी कि सेक्टर का हर एक निवासी आरडब्लूए की मेंबरशिप ले और आरडब्लूए मजबूत हो। प्राधिकरण कोशिश करेगा की आरडब्ल्यूए की मेंबरशिप बढ़वाई जाए और सेक्टर में कहीं भी एक जगह चिन्हित करके उनको वहां पर घूमने फिरने के लिए इजाजत दी जाएगी। आरडब्लूए की देखरेख में ही एजेंसी कुत्तों को ले जाएगी उनका इलाज करेगी, उनके गले में पट्टा डालेगी वह उसका रिकॉर्ड आरडब्लूए व एजेंसी दोनों रखेंगे। वैनडर्स के लिए एक पॉलिसी बनाई जाएगी, जिसके तहत हर जगह चौराहे पर सुंदर क्योस्क बनाए जाएंगे। जिसको किराए पर दिया जाएगा वह सेक्टर की आरडब्ल्यूए को भी उस किराए में से 25 से 50 प्रतिशत के बीच पैसा दिया जाएगा, जिससे आरडब्लूए अपने व सेक्टर के विकास में लगा सकेगी।

डीडी आरडब्ल्यूए के महासचिव शेर सिंह भाटी ने बताया कि सीओ ने सभी समस्याओं का जल्दी से जल्दी निराकरण करने के लिए आश्वासन दिया और एनपीसीएल के लिए उत्तर प्रदेश रेगुलेटरी कमिशन को पत्र लिखने के लिए भी आश्वस्त किया। एनपीसीएल कंपनी यूपीपीसीएल की दरों से ज्यादा बिजली का बिल नहीं ले सकता। इस मौके पर एनपी सिंह, अध्यक्ष,  शेर सिंह भाटी, महासचिव,  कुमार, उपाध्यक्ष व सुशील नागर आदि सदस्य थे।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

आर्य फैशन्स ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली भव्य रैली, 200+ कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। आर्य फैशन्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के विजन…

13 hours ago

IBA की भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, 300 से अधिक उद्यमी, कर्मचारी एवं श्रमिक हुए शामिल

ग्रेटर नोएडा ।देश के  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के "हर घर तिरंगा" अभियान के आह्वान तथा…

14 hours ago

गौर सिटी में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज समारोह

ग्रेटर नोएडा,14 अगस्त। गौर सिटी में महिलाओं द्वारा तीज सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया।…

14 hours ago

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ भव्य समारोह

‘वंदे मातरम्’के 150 वर्ष और ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प के साथ विद्यार्थियों ने लिया…

17 hours ago

राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली गयी भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण ग्रेटर…

5 days ago

वीएसआईईटी ने  13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से किया   एमओयू, छात्रों को मिलेगा वैश्विक इंडस्ट्री एक्सपोजर

ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>