" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

हरे रामा हरे कृष्णा के उद्घोष के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा, गौड़ सौंदर्यम में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,26 अगस्त। ग्रेनो वेस्ट में हरे रामा हरे कृष्णा… के उद्घोष के साथ गौड़ सौंदर्यम सोसायटी में बुधवार को शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में भक्तों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ हिस्सा लिया। यह शोभायात्रा सोसाइटी के अंदर ही निकाली गई। इसके पहले पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना हुई। जिसमें गौड़ ग्रुप के एमडी मनोज गौड़ और डायरेक्टर मंजू गौड़ शामिल हुए। इस दौरान सोसाइटी का अद्भुत नजारा था, हर तरफ पुष्प वर्षा हरे रामा हरे कृष्णा का उद्घोष हो रहा था, इस भक्ति के माहौल में सभी लोग डूब गए। इसके अलावा लोगों ने भक्ति के साथ-साथ सामाजिक दूरी का पालन भी किया और चेहरे पर मास्क का भी प्रयोग किया। रेसीडेंट्स अपने घरों की बालकनी से शोभायात्रा का नजारा ले रहे थे। इस शोभायात्रा में सीमित मात्रा में महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया। बता दें कि दो दिवसीय कार्यक्रम हरे रामा हरे कृष्णा मंदिर स्थापना में सभी भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रम के अंतिम दिन सुबह पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद सभी लोगों ने सोसाइटी के अंदर ही सामाजिक दूरी बनाकर भव्य शोभायात्रा निकाली। इस दौरान लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे शोभायात्रा में झूमते गाते नजर आए। सोसायटी वासियों का मानना था कि ऐसा भव्य नजारा लोगों को इस परेशानी की घड़ी में सुखद एहसास कराता है। इस सुखद अहसास को पाने के लिए हर कोई इस भक्ति के माहौल में डूबने के लिए शामिल हुआ है। गौड़ ग्रुप की डायरेक्टर मंजू गौड़ ने कहा कि दो दिवसीय धार्मिक आयोजन पूरे श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजनों में ग्रुप ईश्वर के प्रति अपनी श्रद्धा बनाए रखता है और जिस तरह से सोसाइटी वासी इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए वह यह दर्शाता है कि लोगों का ईश्वर प्रेम किस तरह उमड़ा है, इसी सुख-समृद्धि व भाईचारे की भावना जागृत करने के लिए यह धार्मिक आयोजन किया गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>