" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

राकियू क्षेत्र की समस्याओं के साथ, पत्रकार पर हो रहे हमले व स्कूल की फीस को लेकर उठाए सवाल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। मंगलवार को राष्ट्रीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कस्बा स्थित संगठन के संयोजक बीरेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चाओं के साथ समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इसके साथ ही बलिया में टीवी चैनल के पत्रकार की हत्या की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग भी की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी इकपाल सिंह सिवाच ने कहा कि सोमवार को बलिया में पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई जोकि बेहद निंदनीय है। इससे पूर्व गाजियाबाद के पत्रकार की बदमाशों द्वारा हत्या की गई तथा पत्रकारों पर आये दिन हमले होना आम बात हो गई है। सरकार को इसे गम्भीरता से लेते हुए सुरक्षा कानून लाकर लोकतंत्र के चैथे स्तंभ को मजबूत करना चाहिए। अन्यथा गरीब व मजलूमों की आवाजों का दमन होता रहेगा। इसें साथ ही निजी स्कूलों द्वारा ऑनलाइन पढाई की आड में नायाजायज फीस की मांग पर रोक लगाई जाने,  राशन कार्ड में यूनिट काटे जाने की धांधली पर रोक लगाने, मौसमी बीमारी के कारण संक्रमित बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकााकरण व क्रीटनाशक दवाओं का छिडकाव कराने, जेवर क्षेत्र के किसानों को एयरपोर्ट की तर्ज पर मुआवजा व आवादी का नया सर्वे कराकर आबादी छोड़ने, गरीब आवास व वृद्वा पेंशन, पेयजल, छोटे पुलों की मरम्मत व प्राथमिक विद्यालय का सौंदर्यकरण करने तथा क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का अतिशीघ्र खुलासा करने आदि समस्याओं पर त्वरित निदान की मांग की है और समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर ठा0 वीरेंद्र प्रताप सिंह, केपी सिंह, किशनपाल तालान, बिजेन्द्र सिंह, शाहिद मंजूर, कुलदीप छोंकर, रंजीत सिंह, शिशुपाल, रविन्द्र सिंह, ओमप्रकाश, विपिन आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>