" data-ad-slot="">

सेंट विल्फ्रेड एजुकेशन सोसायटी,विधि महाविद्यालय को देशभर में मिला 37वां स्थान, पश्चिमी जोन में 7वां स्थान

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

मुम्बई/ ग्रेटर नोएडा,25 अगस्त। इंडिया द वीक द्वारा किये गए सर्वे के अनुसार सेंट विल्फ्रेड एजुकेशन सोसायटी द्वारा मुंबई में संचालित कॉलेज ऑफ लॉ को देश भर के विधि महाविद्यालयों में 37वां स्थान, देश भर के प्राइवेट विधि महाविद्यालयों में 25वां स्थान एवं पश्चिमी जोन में 7वां स्थान मिला है, जबकि प्रथम स्थान पर सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे रहा। इसके पूर्व में भी सेंट विल्फ्रेड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित महाविद्यालय, एनआईआरएफ (भारत सरकार) के द्वारा जारी 200 सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालयों की सूचि में सम्मिलित रह चुका है।

St.Wilfred’s College of Law,Panvel ,New Mumbai

यह उपलब्धि सेंट विल्फ्रेड एजुकेशन सोसायटी ने संपूर्ण भारत वर्ष के हजारों लॉ कॉलेजों को पीछे छोड़ कर हासिल की है, जिसमें की कॉलेज के सम्मानित एवं सुयोग्य अध्यापकों का बहुत बड़ा योगदान है। इसी सोसाइटी के तहत नॉलेज पार्क में इन्नोवेटिव लॉ कालेज संचालित हो रहा है। समय समय पर संस्थान के द्वारा छात्रों के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन विशेष सत्र आयोजित किये जाते है। महाविद्यालय मुंबई-पुणे हाईवे के मनमोहक पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है जहाँ पर समय समय पर देश एवं विदेश के अपने विषय के पारंगत विशेषज्ञ द्वारा छात्रों को विशेष परीक्षण कराया जाता है। महाविद्यालय में छात्रों के लिए रोजगार की भी व्यवस्था की गयी है जिसके द्वारा देश के विभिन्न एवं नामचीन कम्पनियों में छात्रों को रोजगार मिला है। सोसायटी के चैयरमेन केशव बड़ाया एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मृत्युंजय पांडेय को इस उपलब्धि के लिये बहुत बहुत बधाई।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>