ग्रेटर नोएडा,25 अगस्त। प्राथमिक विद्यालय नवादा विकासखंड दादरी में कोरोना महामारी के समय में सभी शिक्षण संस्थान बंद होने के कारण बच्चों की ऑनलाइन क्लास चल रही है। छात्रों के लिए वर्चुअल क्लास के लिए प्रधानाध्यापिका गीता यादव ने विद्यालय में स्मार्ट क्लास का आयोजन किया, जिसका उद्घाटन बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार तथा एड्वोकेट आलोक कुमार द्वारा किया गया। प्रधान अध्यापिका गीता यादव ने बताया कि शासन के आदेश अनुसार बच्चों को रीडिंग एलांग ऐप, दीक्षा ऐप, आओ अंग्रेजी सीखें तथा किसी भी लिंक के माध्यम से या गूगल के माध्यम से पढ़ाया जा सकता है। बच्चों के शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए स्मार्ट क्लास का आयोजन किया गया है। विद्यालय में पुस्तक वितरण किया गया प्रधानाध्यापक गीता यादव ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालय आने के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर तारा, ज्योति सैनी, श्वेता पाल, उपस्थित थे।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…