ग्रेटर नोएडा,25 अगस्त। जी.एन. ग्रुप ऑफ़ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में “न्यू ट्रेंड्स इन मार्केटिंग ऑफ़ सर्विसस” विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें रिसोर्स पर्सन प्रो. (डॉ.) पी.बनर्जी ने आज के चुनौतीपूर्ण वातावरण में मार्केटिंग की रणनीतियों के विषय में गहराई से चर्चा की व करोना काल में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने आये अनेक नए अवसरों के विषय में प्रतिभागियों को बताया। प्रो. बैनर्जी टाटा मोटर्स के साथ ढ़ाई दशक से भी ज़्यादा समय तक जुड़े रहे हैं। उन्होंने टाटा के साथ अपने अनुभव को भी सांझा किया। प्रो. बैनर्जी ने कहा कि कोई भी चुनौती सदैव नहीं रहती, इसी प्रकार कोरोना से भी निज़ात मिलेगी व सभी पुनः पहले की तरह जीवन यापन करेंगे। इस अवसर पर जी.एन. ग्रुप ऑफ़ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन बी.एल.गुप्ता ने अपने उदबोधन में कहा कि आज तकनीकी के युग में भी जी.एन. ग्रुप ऑफ़ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व उल्लेखनीय प्लेसमेंट रिकॉर्ड के कारण दिल्ली व एनसीआर एक विशिष्ट पहचान बनायी है। इस अवसर पर डॉ. शरद अग्रवाल, डॉ. सुधीर कुमार व डॉ. पंकज कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…