" data-ad-slot="">

जिलाधिकारी सुहास एल.वाई ने आखिर क्यों… जमीन पर बैठकर सुनी पीड़ित की फरियाद…….

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,24 अगस्त। जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर सुहास एल.वाई और सीडीओ अनिल कुमार ने जमीन पर बैठकर पीड़ित परिवार की फ़रियाद सुनी।. पीड़ित इंसाफ की मांग को लेकर अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट ऑफिस में धरने पर पर बैठा है. फरियादी न्याय की गुहार लगाते हुए जोर-जोर से रो रहा था, जिसके बाद जिलाधिकारी और सीडीओ ने भी पीड़ित परिवार के साथ जमीन पर बैठ फरियादी की मांग सुनी। ग्रेटर नोएडा के मारगपुर गांव की एक महिला ने पीड़ित के प्लॉट पर कब्जा किया था, पीड़ित पिछले चार साल से कार्रवाई की मांग को लेकर भटक रहा है। जिले के दोनों अधिकारियों ने पीड़ित की समस्या सुनी और जल्द न्याय का आश्वासन दिया है। दरअसल, पीड़ित प्रताप ग्रेटर नोएडा के मुबारिकपुर गांव थाना क्षेत्र सूरजपुर गौतमबुद्ध नगर ने साल 2018 में वीरपाल से 50 गज का प्लॉट खरीदा था. आरोप है कि प्लॉट पर सुनीता नाम की महिला ने जबरन कब्जा कर लिया है। पीड़ित शिकायत लेकर थाने भी गया जहां पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. कोई कार्रवाई ना होने पर पीड़ित आज सूरजपुर कलेक्ट्रेट पर अपने बच्चों और पिता सहित धरने पर बैठ गया और न्याय नहीं मिलने के चलते बच्चों सहित अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने की बात कही. सूचना मिलते ही जिलाधिकारी पीड़ित के पास आए और तुरंत संबंधित अधिकारी को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं.4 साल से न्याय की गुहार। पीड़ित परिवार ने कलेक्ट्रेट ऑफिस में ही आत्मदाह करने की बात कही. सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और फरियादी के साथ जमीन पर बैठकर उसकी फरियाद सुनी और आश्वासन दिया कि जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>