" data-ad-slot="">
Categories: SPORTS

उम्र का आधा पड़ाव पार करने वाले खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान में लगाएंगे चौके-छक्के

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-वीसीआई ने भारत में 50 से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों का विश्व कप चयन के लिए क्षेत्रीय टूर्नामेंट की घोषणा की
ग्रेटर नोएडा। वेटरन्स क्रिकेट इंडिया (वीसीआई), तीसरे राष्ट्रीय जोनल क्रिकेट टूर्नामेन्ट की घोषणा की, 21 से 27 अक्टूबर तक नोएडा सेक्टर-167 के लक्ष्मीकांत अरोड़ा ग्राउंड पर खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट पचास वर्ष से अधिक खिलाड़ियों का क्रिकेट विश्व कप के चयन के लिए निर्णायक भूमिका निभाएगा, जो फरवरी 2025 में कोलंबो, श्रीलंका में खेला जाएगा। इसकी जानकारी विरेन्दर भूमला, फाउंडर वेटरन्स क्रिकेट इंडिया, संजय रंजन सिन्हा, डायरेक्टर व संजीव सेठ, हेड नार्थ जोन ने प्रेस वार्ता में दिया। उन्होंने बताया कि वीसीआई ने भारत भर में अनुभवी क्रिकेट की प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार काम किया है। इस क्षेत्रीय टूर्नामेंट में 40, 50, 60 और 70 की उम्र के शीर्ष खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। यह पूर्व प्रथम श्रेणी के पेशेवर क्रिकेटरों द्वारा स्थापित, वीसीआई दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेट बोर्डों से प्रेरणा लेता है।

इस क्षेत्रीय टूर्नामेंट में भारत के विभिन्न भागों से शीर्ष खिलाड़ी भाग लेंगे, स्काउट्स और चयनकर्ता उनके प्रदर्शन पर बारीकी से नज़र रखेंगे। टूर्नामेंट के बाद 27 अक्टूबर को गहन प्रशिक्षण और फिटनेस सत्र के लिए 18-24 खिलाड़ियों को चुना जाएगा। इस सत्र में मैच की परिस्थितियों के अनुरूप चपलता, धीरज और ताकत पर ध्यान केंद्रित करने वाले फिटनेस परीक्षण शामिल होंगे। केवल वे खिलाड़ी, जो इन कठोर परीक्षणों को पास करते हैं, उन्हें अंतिम 14-16 खिलाड़ियों की टीम के लिए चुना जाएगा, जिसकी घोषणा नवंबर के मध्य में की जाएगी। वीसीआई के पैटर्न पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी सैदयद सबा करीम हैं। वेस्ट जोन के कैप्टन प्रवीण तामले हैं। उन्होंने बताया कि वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (वीसीआई) 40, 50, 60 और 70 के दशक के खिलाड़ियों की जरूरतों को पूरा करता है, तथा अनुभवी खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट की प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ावा देता है। वीसीआई भारत में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभवी खिलाड़ियों के क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

4 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>