" data-ad-slot="">

राम-ईश समूह ने रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। राम-ईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ग्रेटर नोएडा ने 25 अक्टूबर 2024 को अपनी रजत जयंती मनाई। राम-ईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के बी.फार्मेसी की पहली कक्षा 21 अक्टूबर 1999 को आयोजित की गई थी। वर्तमान में संस्थान के पास बी.फार्म, डी.फार्म और एम.फार्म पाठ्यक्रम हैं। इसके साथ ही शिक्षण संस्थान बी.एड, इंटरनेशनल स्कूल तथा इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान भी संचालित है। इस समारोह के अवसर पर माननीय अध्यक्ष श्री आर.सी. शर्मा और प्रबंध निदेशिका प्रतिभा शर्मा ने लगभग 40 फैकल्टी और स्टाफ सदस्यों को जो 15 वर्षों से अधिक समय से समूह के साथ जुड़े हैं, स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया। डॉ. आर.सी. शर्मा ने समारोह में उपस्थित सभी स्टाफ और फैकल्टी को प्रेरित करते हुए कहा कि संतुष्ट, खुश और सफल जीवन के लिए वे अपने कार्य को आशीर्वाद के रूप में देखें। प्रातिभा शर्मा ने सभी को पिछले फैकल्टी सदस्यों की मेहनत की याद दिलाई और सभी को बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर कई स्टाफ सदस्यों ने राम-ईश के साथ अपने अनुभवों और यादों को साझा किया, जिससे सभी में भावुकता का माहौल बना। इस मौके पर संस्थान के सभी प्राध्यापक और प्रमुख,  शिखा सिंह, डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. पल्लवी  मनीष लव्हले, मनीष कुमार विश्नोई  और डॉ.संदीप कुमार बंसल मौजूद रहे। समारोह का आयोजन एक नई शुरुआत और भविष्य की योजनाओं के लिए प्रेरणा के रूप में देखा गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>