" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

उद्यमी संगठन आईईए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने पद से दिया त्यागपत्र, उद्यमियों के लिए करते रहेंगे काम

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा । इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (आईईए) के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। बता दें कि अमित उपाध्याय पहले फरवरी 2023 में कार्यकारी अध्यक्ष बने थे और उसके बाद जुलाई 2023 मे इलेक्शन हुआ था, जिसमें उनको निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था। अमित उपाध्याय ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से 30 अक्टूबर, 2024 को अपना त्यागपत्र दिया है। उन्होंने कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे निर्विरोध इस संस्था का अध्यक्ष चुनकर आपकी सबकी सेवा करने का स्वर्णिम अवसर प्रदान किया। मैने पूरी लगन और निष्ठा के साथ निःस्वार्थ भाव से संस्था के लिए कार्य किया और अपनी पूरी सामर्थ्य और पूरी शिद्दत के साथ संस्था को एक नये आयाम पर ले जाने का भरसक प्रयास किया। मैंने हमेशा मेंबर की समस्याओं को प्रकथमिकता दी, मेरा अच्छा करना ही मेरे लिए अभिशाप बन गया और जोकि संस्था के कुछ पदाधिकारी को अच्छा नहीं लगा। आगे अमित उपाध्याय ने कहा कि मैं सिर्फ अध्यक्ष पद छोड़ रहा हूँ आप सब से रिश्ता और लगाव और जुड़ाव तो जीवनपर्यंत बना रहेगा। किसी भी प्रकार की जानकारी, सहायता और समस्या के समाधान के लिए आप मुझसे या मेरे नंबर पर कभी भी सम्पर्क कर सकते है। मैं आप सबकी सेवा मे सैदव तत्पर मिलूंगा। आईईए सदस्य सुनील दत्त ने बताया कि अमित उपाध्याय का अध्यक्ष के दौरान कार्यकाल बहुत ही अच्छा और बढ़िया रहा है, उन्होंने सभी मेंबर की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना है और उसका समाधान कराया। आईईए के कई सदस्यों ने बताया कि अमित उपाध्याय के मार्गदर्शन में संगठन को आगे बढ़ाया गया, वह उद्यमियों की समस्या समाधान के लिए आगे भी काम करते रहेंगे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

6 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

7 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

8 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>