" data-ad-slot="">

स्पर्श ग्लोबल स्कूल के काफ़िला लिटरेचर फेस्ट में यूक्रेन के राजदूत हुए शामिल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-ग्रेनो वेस्ट स्थित स्पर्श ग्लोबल स्कूल में दो दिवसीय लिटरेचर फेस्ट काफिला का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा। स्पर्श ग्लोबल स्कूल में दो दिवसीय काफ़िला  लिटरेचर फेस्ट का  भव्य आयोजन हुआ। इस महोत्सव का उद्घाटन भारत में यूक्रेन के राजदूत ऑलेक्ज़ेंडर पोलिशचुक ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ  विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. शिशिर अग्रवाल, डॉ. अमित सक्सेना व विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. मोनिका रंधावा ने  दीप प्रज्ज्वलित कर  गणेश वंदना द्वारा किया गया। दो दिवसीय काफ़िला  लिटरेचर फेस्ट में पहले दिन अनेक रंगारंग कार्यक्रम हुए जिसमें  कार्यक्रम की शान प्रेरणादायक वक्ता  कैप्टन योगेन्द्र यादव ( सबसे पहले युवा परमवीर चक्र विजेता)  ने बहुत सी प्रेरणादायी बातें बताई जिन्होंने न केवल बच्चों को अपितु अभिभावकों का भी दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम में भारत और यूक्रेन के मध्य सम्बन्ध अधिक मजूबत हों तथा वहाँ पर जल्द ही शांति हेतु कैंडल जलाकर प्रार्थना भी की गई।

ऑलेक्ज़ेंडर पोलिशचुक ने  बच्चों से बात की तथा बच्चों के प्रश्नों के  उत्तर भी दिए। इसके बाद लल्लनटॉप संस्थापक संपादक सौरभ द्विवेदी ने जैसे ही मंच पर अपना स्थान ग्रहण किया पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। उन्होंने बच्चों से एक-एक कर अनेक प्रश्न पूछे जिसका की बच्चों ने बखूबी से उत्तर दिया। कार्यक्रम में एक के बाद एक  और भी अनेक धमाकेदार प्रस्तुतियाँ हुईं जो इस प्रकार थीं-  क्लाउन एक्ट-हमारा सर्कस, म्यूजिकल स्टोरी टेलिंग, सैंड आर्टिस्ट (मनीषा स्वर्णकर),सुपर हीरो मीट एंड ग्रीट/ पपेटरी, वेंट्रो एक्ट अनिल सिंह, तबलाग्राम मननजोत सिंह, इल्लुसिओनिस्ट/मेंटलिस्ट, लेखिका ख्युरिनिशा, लेखक रंजित लाल, सुबुही साफ्वी तथा अंत में बैंड प्रस्तुति रिग्मोना द्वारा एक के बाद एक अनेक धमाकेदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनमोह लिया। इस कार्यक्रम में अभिभावक, विद्यार्थी तथा बाहर से  आए लोगों ने लुत्फ़ उठाया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>