" data-ad-slot="">
Categories: Delhi..

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के नार्थ जोन के अध्यक्ष बने राजेश कुमार जैन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
  • कार्यक्रम में  इंडिया एक्सपोर् मार्ट के चेयरमैन राकेश कुमार मुख्य अतिथि हुए शामिल
  • अभय चिनडालिया,आरती कोचर ,कमलसेठिया बने उपाध्यक्ष

नई दिल्ली। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के नार्थ जोन का अध्यक्षीय दायित्व मिला प्रसिद्ध हस्तशिल्प व्यवसायी राजेश कुमार जैन को।साध्वीश्री संगीतश्री  के सानिध्य में जैन विधि से जैन और उनकी टीम ने शपथ ली। इंडिया एक्सपो मार्ट के चेयरमैन और एक्सपोर्ट प्रमोशन कौंसिल के डायरेक्टर जनरल श्री राकेश कुमार इस समारोह के मुख्य अतिथि थे।उन्होंने सभी प्रोफेशनल मेंबर्स को संबोधित करते हुए बताया की ७० लाख कारीगरों को रोज़गार देने वाली ईपीसीच ११००० से ज़्यादा मेंबर्स और ३५००० हज़ार करोड़ का व्यवसाय करती है। राजेश जैन वहाँ बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर है और नार्थ से ही चुन कर आते है।बहुत से राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके है। जैन धर्म में त्याग की भावना को सर्वोच्च समझा गया है और भाई राजेश इसकी मिसाल है।जब भी मौक़ा होता है तो आप सबसे आगे होते है। ऐसे व्यक्ति को नार्थ जोन टीपीएफ़ की कमान देकर आपके जोन में एक नयी ऊर्जा का संचार होगा और ब्रांच विस्तार और हेल्थ एजुकेशन के छेत्र में भी अच्छा काम होगा।

इस अवसर पर टीपीएफ़ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विजय नाहटा भी उपस्थित थे। उन्होंने भी संघ की सेवा करते हुए जोन की उतरोत्तर प्रगति के लिए  अपनी शुभकामना दी।  इस अवसर पर आचार्य महाश्रमण की विदुषी शिष्या साध्वीश्री संगीत श्री जी ने अपने ऊदबोधन में तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य द्वारा दिखाये गये धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दीऔर त्याग और तप के महत्व को समझाया। अन्य साध्वियो ने एक सुंदर गीतिका की प्रस्तुति दी।
टीपीएफ़ के चीफ ट्रस्टी श्री एसके सिंघी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हिम्मत मांडोत का संदेश भी प्राप्त हुआ।  अन्य वक्ताओं में श्री संपत मल नाहटा,सुखराज सेठिया प्रमोद घोड़ावत ,संजय खटेड,सहित बहुत सी सभा संस्था के पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामना दी। कार्यक्रम का संचालन सहमंत्री अनिल रानका और रतन लोढ़ा ने किया। जोन के मंत्री राहुल बोथरा ने सभी का धन्यवाद प्रेषित किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>