" data-ad-slot="">

सेंट जोसेफ स्कूल के सिल्वर जुबली वर्ष में 7th Alumni Meet का हुआ आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-पूर्व छात्रों ने साझा किया अनुभव, कहा विद्यालय से मिली अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा के पाठ से बदली तकदीर

ग्रेटर नोएडा। अल्फा-वन में स्थित सेंट जोसफ स्कूल सिल्वर जुबली वर्ष पर सातवां पुराछात्र मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें 2000 प्रथम बैच से 2024 तक के उत्तीर्ण छात्रों, सेवानिवृत अध्यापिकाओं तथा पूर्व प्रधानाचार्यो को बुलाया गया था। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जिपसन पलाटी, प्राइमरी हेड़ मिस्ट्रेस सिस्टर सीथा तथा प्री-प्राइमरी हैड़ मिस्ट्रेस सिस्टर विजया ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यकम की शुरुआत प्रार्थना व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में प्री- प्राइमरी कक्षा के छात्रों ने ‘फैशन शो’ का प्रदर्शित किया। जिसे देखकर सभी पूर्व छात्रों को अपना विद्यार्थी काल स्मरण हो और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की इस श्रृंखला में विदयालय के छात्रों ने कथक नृत्य, गायन तथा सुरों को नए अंदाज में ‘बीट बॉक्सिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया। जिसे देखकर सभी आनंद विभोर हो उठे। इस अवसर पर पूर्व छात्रों के द्वारा भी एक मनमोहक नृत्य तथा संगीत प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर लोगों ने खूब सराहना की। छात्रों ने अपनी उपलब्धियो को प्रधानाचार्य, अध्यापकगण तथा विद्यालय के अन्य छात्रों के साथ साझा किया। जिसे सुनकर सभी को उनपर गर्व का अनुभव हुआ।

कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य फादर मैथ्यू कुम्बलुमुटिल, फादर पॉल थेनिकल, फादर डेनिस डिसूजा ने पूर्व छात्रों को सम्बोधित करते हुए छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा उनकी उपलब्धियों पर बधाइयाँ दी। विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका अनीता भाटी ने छात्रों को अपने आशीष पूर्ण वचनों द्वारा संबोधित किया तथा विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका रीना दिलीप ने भी छात्रों को उनकी बहुमूल्य उपस्थिति के लिए धन्यवाद किया। सभी पूर्व छात्रों ने प्रधानाचार्य फादर जिपसन पलाटी का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस भव्य कार्यकम के माध्यम से उन्हें अपने पूर्व सहपाठियों, पूर्व प्रधानाचार्यों तथा शिक्षक गणों से मिलने का अवसर प्रदान किया। फादर जिपसन पलाटी ने पूर्व छात्रों तथा पूर्व प्रधानाचार्यों का धन्यवाद किया, जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय देकर इस कार्यकम को सफल बनाया। उन्होंने सभी छात्रों को उनकी उपलब्धियों पर बधाइयाँ दी तथा भविष्य में उन्हें सफलता के उच्च शिखरों पर पहुँचने की शुभकामनाएं दी।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>