ग्रेटर नोएडा,24 । 31 उ.प्र. कन्या वाहिनी एन.सी.सी, ग्रेटर नोएडा का दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-133, जे.पी. पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में आयोजन किया गया है, जिसमें 600 एन.सी.सी कैडेट प्रतिभाग किया है। शिविर के दौरान कैम्प कमांडेण्ट कर्नल संजय सूद के नेतृत्व में जे.पी. पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित शिविर में फ्लैग एरिया एवं बास्केट बॉल की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त वाहिनी के कैडिटों ने अपना जोश एवं जज्बा दिखाया। इस शिविर में आगामी गणतंत्र शिविर वर्ष 2025 में प्रतिभाग करने वाले एन.सी.सी कैडिटों के चयन हेतु प्रतियोगिता जारी है।
शिविर के दौरान मंगलवार को पी.टी. से प्रारम्भ हुआ, एन.सी.सी जूनियर और सीनियर विंग के कैडिटों को शिविर में शारीरिक प्रशिक्षण, हथियार की जानकारी, ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफट, बैटल क्राफट का प्रशिक्षण दिया गया एवं प्रतियोगी भावनाओं को विकसित करने हेतु फ्लैग एरिया एवं बास्केट बॉल प्रतियोगिताओं को भी कराया गया। समस्त एन.सी.सी कैडिट सेना से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्साहित नजर आये। इसी के साथ पोस्टर मेकिंग एवं अन्य प्रतियोगिताएं थीम आधारित आयोजित हुई। इस अवसर पर शिविर में कैम्प कमांडेंट कर्नल संजय सूद के साथ डिप्टी कैम्प कमांडेंट कर्नल आर. पी. दहिया वाहिनी के सूबेदार मेजर याकूब खान, बीएचएम अशोक कुमार, जे.पी. पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के शिक्षा उपाध्यक्ष आर. एस. पनवार, एन.सी.सी. अधिकारीगण, केयर टेकर एवं 31 उ.प्र. कन्या वाहिनी एन.सी.सी, ग्रेटर नोएडा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…