ग्रेटर नोएडा,3 जनवरी। अमेरिकन डायबिटीज़ एसोसिएशन ने डॉ. अमित गुप्ता को वर्ष 2021-22 के लिए एडीए के एड्वाइज़री बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया है। पहली बार किसी भारतीय मधुमेह विशेषज्ञ को अमेरिकन डायबिटीज़ एसोसिएशन ने अपना बोर्ड मेम्बर चुना है। अमेरिकन डायबिटीज़ एसोसिएशन विश्व की सबसे प्रतिष्ठित संस्था है जो डायबिटीज़ के लिए शोध कार्य व जागरूकता के लिए काम करती है। ये हर भारतीय की लिए सम्मान का विषय डॉ. अमित गुप्ता अमेरिकन कॉलेज ऑफ़ एंडोकरिनोलोगिस्ट की डायबिटीज़ रीसोर्स सेंटर कमेटी के भी सदस्य हैं। वह रिसर्च सोसायटी फ़ॉर स्टडी ऑफ़ डायबिटीज़ इन इंडिया की सोशल मीडिया कमेटी एवं उत्तर प्रदेश डायबिटीज़ एसोसिएशन के गवर्निंग बॉडी के सदस्य भी है। डॉ. अमित गुप्ता ने अपने कार्य से गौतमबुध नगर को डायबिटीज़ के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवम अन्तरराष्ट्रीय पटल पर गौरान्वित किया है। डॉ. अमित गुप्ता ग्रेटर नोएडा में सेंटर फ़ॉर डायबिटीज़ केयर के माध्यम से लोगों को डायबिटीज़ के प्रति जागरूक कर रहें है। विगत कुछ वर्षों में उन्हें नेशनल हेल्थ अवार्ड, डायबिटीज़ अवेयर्नेस इनिशिएटिव अवार्ड, पद्माकर त्रिपाठी यंग साइंटिस्ट अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…