रबूपुरा। रविवार को कस्बा में बनने जा रहे डिग्री कॉलेज की भूमि का शिलान्यास वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हवन यज्ञ कर मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि मेरे लिए बहुत ही सुखद दिन है, जिसकी खुशी को बयां नहीं किया जा सकता। डिग्री कॉलेज आरंभ होने से अब स्थानीय प्रतिभा कुंठित नहीं होगी और आसानी से बेहतर शिक्षा मुहैया कर सकेंगी। जेवर विधानसभा में 1 वर्ष के अंदर दूसरे डिग्री कॉलेज के निर्माण कार्य से जनपद नए विकास की ओर अग्रसर है जोकि 10 करोड़ की लागत से करीब 3 एकड़ में बनने वाला कॉलेज एक वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। छात्र-छात्राओ को उच्च व सुलभ शिक्षा के लिए अब बुलंदशहर, गाज़ियाबाद व दिल्ली नहीं दौड़ना पड़ेगा तथा डिग्री कॉलेज की शुरुआत शिक्षा के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत है। इस दौरान रबूपुरा नगर पंचायत चैयरमैन ठा0 वीरेन्द्र प्रताप सिंह, चन्द्रभान सिंह मालिक, श्याम सुंदर मित्तल, वीरेन्द्र गर्ग, दिनेश सिंघल, किशनलाल पाराशर, कंछीलाल शर्मा, कोमल, वीरपाल सिंह, हंसराज, वीरेन्द्र शर्मा, निरंजन, अशोक, रिपु सिंह, आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…