" data-ad-slot="">

एनआईईटी ग्रेनो में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में पांच दिवसीय शिक्षक विकास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,21 नवम्बर।एनआईईटी, ग्रेटर नोएडा के मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट द्वारा पांच दिवसीय एफ़डीपी का आयोजन किया गया, जिसका विषय एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग से सम्बंधित था। कार्यक्रम का शुभारम्भ एआईसीटीई के डायरेक्टर डॉ. रविन्द्र सोनी, एआईसीटीई के वाईस चेयरमैन एम. पी. पुनिया एवम कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. विनोद कापसे द्वारा 9 से सयुंक्त रूप से किया गया और इसका समापन 13 नवम्बर को हुआ। एफडीपी को एआईसीटीई-अटल योजना के तहत ऑनलाइन प्लेटफार्म माइक्रोसॉफ्ट टीम्स पर आयोजित किया गया,एफडीपी में देशभर के विभिन्न संस्थानों के 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग के प्रवक्ताओं ने अपना अनुभव साझा किया, जिसमें मुख्य रूप से बदलती मैन्युफैक्चरिंग तकनीक पर प्रकश डालने पर जोर दिया गया, तथा तकनीकी शिक्षा के बदलते स्वरुप में इसके योगदान का उल्लेख भी किया गया l एफडीपी के दौरान आईआईटी दिल्ली एवम एनआईईटी ग्रेटर नोएडा की सम्बंधित प्रयोगशालाओं का दौरा भी ऑनलाइन माध्यम से करवाया गया। एफडी पी में 13 तकनीकी तथा 1 स्ट्रेस मैनेजमेंट के सत्र का आयोजन किया गया। एफडीपी के बारे में एनआईईटी के ईवीपी रमन बत्रा ने बताया कि, एनआईईटी इस प्रकार के आयोजनों को सदैव प्रोत्साहित करता है और अच्छी गुणवत्ता के लिए बाध्य है। रमन बत्रा ने बताया कि एनआईईटी शिक्षा तथा उससे संबन्धित क्षेत्रों में सदैव ही इन्नोवेशन पर ज़ोर देता है। एन.आई.ई.टी. ने इन्नोवेशन के प्रति अपनी वचनबद्धता को प्रदर्शित किया है तथा कोविड-19 के इस कठिन समय में भी अच्छी शिक्षा की उम्मीद जगाई है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

6 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

7 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

7 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

8 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

9 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>