रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उधारी के रुपये मांगने पर एक युवक द्वारा गोली चलाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि गनीमत रही कि फायरिंग में पीड़ित बाल-बाल बच गया। गोली चलने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देख आरोपी फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अनुसार गांव खेरली भाव निवासी तौफीक से कुछ दिन पूर्व पड़ोसी श्याममुद्दीन को 10 हजार रुपये उधार लिये थे। कई बार पैसे मांगे लेकिन पहले तो जल्दी ही पैसे लौटने का वादा कर टरकाता रहा था बाद आनाकानी करने लगा। आरोप है कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे जब तौफीक ने पैसों का तकादा किया गया तो गुस्साए आरोपी ने अभी हिसाब चुकता करने की धमकी देते हुए तमंचे से पीड़ित के ऊपर गोली चला दी। झोंक दिया। जैसे ही पीड़ित अपनी जान बचाकर भागने लगा तो आरोपी ने दूसरा फायर किया। जिससे पीड़ित बाल-बाल बच गया। फायरिंग सुन ग्रामीण मोके पर पहुंचे, जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित ने अपनी व परिवार की जान-माल की हानि की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। तौफीक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी श्यामुद्दीन निवासी खेरलीभाव के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने अन्य धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी शमसुद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…