रबूपुरा। भाजपा के महामंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश बनने के उपरान्त ठा0 हरीश सिंह के शनिवार को रबूपुरा में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कस्बा स्थित गोलचक्कर से कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों से साथ उनके कैम्प कार्यालय तक लेकर पहुंचे और फूल मालाओं व पगड़ी पहनकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरीश सिंह ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ ही देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्य कर रहे हैं तथा अनेकों जन-कल्याणकारी योजनाएं चल रहीं हैं। जिनसे हर तबके के आमजन लाभान्वित हो रहे हैं। सभी कार्यकर्ता इन योजनाओं को हर जरूरत मंद तक पहुचाने में कतई कोताही नहीं बरतें। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की वह आगामी 2022 में होने वाले चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट कर पार्टी को मजबूत करें। साथ ही उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं पार्टी का एक सिपाही हूँ।
मेरी मेहनत व लगन से मुझे जो दायित्व सौंपा गया है मैं उसका पूरी निष्ठा से निर्वाहन करते सभी पार्टी के सिपाहियों के कांधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ा रहूँगा। इसके साथ ही महामंत्री का नबादा व सलारपुर में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष उदयवीर चौधरी, दनकौर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, रामकिशन मुखिया, हरपाल सिंह, उमेश गर्ग, राजपाल शर्मा, टूकीराम त्यागी, नानक जाटव, राजेंद्र शर्मा, जसमन्त मीणा, महेन्द्र मीणा, जगदीश शर्मा, माया कौशिक, डा0 अभिषेक सिंह, धर्मपाल सिंह, फूलसिंह, भूलेराम शर्मा, बबली चौधरी, मनीराम शर्मा, श्री राम रावत, नीरज नागर, मंजीत सिंह, पुष्पेन्द्र चौधरी, मेघसिंह आदि मौजूद है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…