दहेज उत्पीड़न में 4 खिलाफ मुकदमा दर्ज, मारपीट कर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप

जंलग से घर लौट रही

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपनी बहन के ससुराल वालों पर दहेज के लिये उत्पीड़न करने व मारपीट कर विवाहिता को घर से निकलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर 2 महिलाओं समेत 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार गांव मेहंदीपुर निवासी रियाज पुत्र हमीद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने अपनी बहन रुबीना की शादी करीब पांच महीने पूर्व जाहिद पुत्र शाहिद निवासी निहालपुर, थाना भोजपुर, गाजियाबाद के साथ की थी। आरोप है ससुराल पक्ष के लोग शादी में दिए दहेज से खुश नही थे तथा कुछ दिन बाद ही अतरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का विभिन्न प्रकार से उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। जिसकी जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी। आरोप है कि कई बार समझाने के बावजूद भी वह लोग नहीं माने और उत्पीड़न करते रहे तथा पीड़िता के और दहेज लाने में असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस का कहना है तहरीर पर जाहिद, सजीदा, साहिबा व जावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed