ग्रेटर नोएडा,20 जुलाई। दादरी विधानसभा क्षेत्र में दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर के सहयोग से सदुल्लापुर एवं दुजाना ग्राम में 12.55 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले दादरी संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के कार्य का शिलान्यास किया गया। इस सड़क मार्ग से क्षेत्र के कई प्रमुख गांव जैसे कि अच्छेजा, सदुल्लापुर, सैनी,खेड़ी, भनौता, सुनपुरा, रूपवास इत्यादि जुड़े हैं। इस निर्माण कार्य से इन सभी गांवों की कनेक्टिविटी सुधरेगी एवं सभी निवासी लाभांवित होंगे। इस मौके पर विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सांसद महेश शर्मा और मैं स्वयं इस क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए पूर्णतः कार्यरत भी। इस मौके पर बिजेंद्र प्रमुख, बलराज भाटी सांसद प्रतिनिधि,महेंद्र नागर, मेजर रूप सिंह नागर, मौजीराम नागर, बबली नागर, रविंद्र शर्मा, ईश्वर भाटी, पप्पू प्रधान, आदित्य शर्मा सभी ग्रामवासी व कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…