ग्रेटर नोएडा,20 जुलाई। गौतम बुद्ध विश्वविधालय, ग्रेटर नोएडा में 20 जुलाई 2020 को ऑनलाइन रोजगार व इंटर्नशिप मेले का शुभारम्भ गौतम बुद्ध विश्वविधालय के कुलपति प्रोo भगवती प्रकाश शर्मा के द्वारा किया गया। यह ऑनलाइन रोजगार व इंटर्नशिप मेला गौतम बुद्ध विश्वविधालय एवं फिक्की तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस ऑनलाइन रोजगार व इंटर्नशिप मेले में प्रतिभाग करने के लिये छात्रों को www.gbujobs.com पर 20 जुलाई 2020 से 20 अगस्त 2020 तक पंजीकरण करना होगा, तथा यह रोजगार मेला 1 सितम्बर से 10 सितम्बर 2020 तक चलेगा। इस ऑनलाइन रोजगार व इंटर्नशिप मेले में 100 से ज्यादा रिक्रुटर एवं सम्पूर्ण भारत के 8 से 10 हजार छात्रों के प्रतिभाग लेने का अनुमान है। पंजीकरण करने वाले सभी छात्रों को 50-50 के क्लास में विभाजित किया जायेगा। इस ऑनलाइन इंटर्नशिप एवं रोजगार मेले के वर्चुअल शुभारम्भ पर शोभा मिश्रा घोष, सहायक महासचिव, फिक्की(FICCI) तथा श्री स बी सिंह म एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने श्रम एवं मंत्रालय के कैरियर सलाह सेवाओं में नेशनल एडवाइजरी सर्विस की भूमिका पर अपने विचार प्रकट किये। प्रो० भगवती प्रकाश शर्मा,कुलपति, गौतम बुद्ध विश्वविधालय ने नेशनल एडवाइजरी सर्विस में विश्विविधालय की बदलती भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किये। माइकल मवासिककता, अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक संगठन ने उभरते करियर परिद्रश्य के बारे में जानकारी दी। श्री विशाल सिन्हा हेड बिज़नेस डेवलपमेंट अपोलो मेडस्किल्स ने हेल्थ केयर सेक्टर में रोज़गार के नए अवसरों की जानकारी दिए | इस ऑनलाइन इंटर्नशिप एवं रोजगार मेले व्यवस्थापक एवं संचालक फिक्की(FICCI) रहेंगी।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…