ग्रेटर नोएडा,13 अक्टूबर। दादरी विधायक तेजपाल नागर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि दादरी विधानसभा के दादरी विकास खंड के 18 ग्राम पंचायत विकास खंड दादरी से निकालकर बिसरख विकास खंड में सम्मिलित कर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने बिसरख ब्लॉक में जाने से आपत्ति जताई और समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा बिसरख ब्लॉक के 6 ग्राम प्रधानों ने भी मुख्यमंत्री को ब्लॉक में जाने से आपत्ति जताई। मुख्यमंत्री ने बात को गंभीरता से लिया और आश्वासन दिया कि आपकी समस्या का शीघ्र ही किया जाएगा। प्रतिनिध मंडल ने मुख्यमंत्री धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान सतेंद्र शिशौदिया,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मेरठ,विचित्र तोमर,मण्डल अध्यक्ष जारचा दादरी, सेवानंद शिशौदिया प्रधान, योगेश चौहान प्रधान,तेग सिंह प्रधान,राकेश राणा प्रधान, सुरेंद्र प्रधान शामिल हुए।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…