ग्रेटर नोएडा,13 अक्टूबर। जिला वन अधिकारी (डीएफओ) के साथ महिला शक्ति उत्थान मंडल की एक बैठक उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में हुई, क्योंकि हर बार उद्यान विभाग यह कह कर पल्ला झाड़ने की कोशिश करता है कि वन विभाग की इजाजत नहीं है, जिसमें अलस्टोनिया, व अन्य वृक्ष जो बहुत विशाल होकर मकानों के बहुत ऊपर निकल गये हैं उनसे उत्पन्न समस्या पर चर्चा हुई व कुछ सुझाव भी रखे गये जिससे लोगों को परेशानी भी न हो और लोग चोरी चोरी काटने को मजबूर न हो और शहर की हरियाली भी बनी रहे। बेतरतीब ढंग से विशाल हो चुके पेड़ सुंदर होकर शहर की शोभा बढाये इसमें नीचे से आठ फुट छोड़ कर ऊपर का काटकर छोटे कर दिया जाये जो कुछ ही दिनों में हरा हो कर सुंदर आकार ले लेगा। क्योंकि विश्व आकार ले चुके पेड़ों की ऊपर से छंटाई आसान नहीं होती तो अधिकारी टाल मटोल करते हैं। पब्लिक परेशान होकर चुपके से हटाने की कोशिश करती है, इस प्रकार लोगों की समस्या भी हल हो जायेगी। अलस्टोनिया के विषय में पूर्व में सौपें गये शिकायत पत्रों के विषय में भी उन्होंने उनके जवाब व की गई कारवाई को बताया व आश्वासन दिया कि एक नीति बनाकर उद्यान विभाग जो भी प्रस्ताव व अनुमिति के लिए भेजेगा। दस दिन के अंदर पास कर अनुमति प्रदान कर दी जायेगी। इस मौके पर ज्योति सिंह, प्रतिमा झा, पिंकी त्रिपाठी, रूपा गुप्ता रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…