" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

दिल्ली मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर परियोजना से प्रभावित किसानों ने दी आर पार के आंदोलन की चेतावनी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,13 अक्टूबर। दिल्ली मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर परियोजना के लिए हो रहे जमीन अधिग्रहण के संबंध में सामाजिक प्रभाव के आकलन की टीम गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी से मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के कठेड़ा गांव में परिवार के सदस्यों के फार्म भरने के लिए पहुंची। एसआईए की टीम सिर्फ उन्हीं किसानों की के फॉर्म भरवा रही थी, जिनकी जमीन अभी अधिग्रहण होने वाली है, एसआईए की टीम ने उन किसानों के फार्म नहीं भरवाए जिनकी जमीन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण डीएमआईसी परियोजना के लिए पहले ही बैनामा से ले चुकी थी। साथ ही परियोजना से विस्थापित हो रहे गांव के गरीब भूमिहीन लोगों की भी फार्म नहीं भरवाए जा रहे हैं, जिससे किसानों में भारी रोष है। किसानों का कहना है कि नए कानून में रजिस्ट्री से जमीन लिए जाने अथवा गांव के गरीब और भूमिहीनों को भी नए कानून का लाभ दिए जाने की व्यवस्था है। किसान नेता सुनील फौजी एडवोकेट ने चेतावनी दी है की यदि चिटहरा, कठेड़ा, पल्ला,पाली एवं बोड़ाकी आदि गांव के सभी किसानों को तथा भूमिहीन गरीबों को नए भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार बाजार दर का चार गुना मुआवजा, 20 परसेंट प्लॉट, सभी बालिग बच्चों को रोजगार साथ ही भूमिहीन व गरीबों को पुनर्वास तथा गांवों का विकास लाभ नहीं दिया जाता है तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने कठेड़ा के शिव मंदिर पर आई सर्वे करने आई आई गौतमबुध यूनिवर्सिटी की टीम के डॉक्टर ओमप्रकाश, डॉक्टर विनोद शनवाल आदि को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर कठेड़ा किसान संघर्ष समिति के मनीष भाटी बीडीसी, लज्जा राम मास्टर, रूप सिंह भाटी, सूरज प्रधान, सुखपाल भगत, कृष्ण भाटी, जीतराम ठेकेदार, सरोज, पूनम, माहेश्वरी, इंद्र प्रधान पल्ला, राजवीर मास्टर, राजू भाटी, विकेंद्र भाटी एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

23 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>